Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में पटाखा बरामद

राजू सिंह, दरभंगा

दरभंगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ला में ्पटाखा व्यवसायी के द्वारा अवैध ढंग से पटापट का भंडारण किया गया है। जिसपे दरभंगा की पुलिस हरकत में आई और सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता और सदर डीएसपी अनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और बताये गए ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने चार कमरे से भारी मात्रा में पटाखा को जप्त करते हुए थाने ले आई।

वहीं जिस घर से पटाखा बरामद हुआ है, उस घर के मालिक का कहना है कि उन्होंने अपने घर को व्यवसायी दुलारे को भाड़ा पर दिया था। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नही थी कि उनके घर मे इतनी भारी मात्रा मे पटाखा रखा गया है।

वही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी अनोज कुमार ने कहा कि रिहाइसी इलाकों में पटाखा का भंडारण करना गैर कानूनी है और हमलोग पटाखा व्यवसायी दुलारे की तलाश कर रहे है वही उन्होंने कहा कि अवैध तरीके और रियाशी इलाको में पटाखा का भंडारण करने वाले के विरुद्ध में आगे भी करवाई चलती रहेगी।

वही सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमलोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपावली को लेकर कुछ लाइसेन्सधारी, जो लाइसेन्स वाला जो स्थान है, उसको छोड़कर के अन्य स्थानों पर पटाखा रखे हुए हैं जिसको लेकर हमलोगों ने छापेमारी की और यहां से भारी मात्रा में पटाखा को बरामद किया है। साथ ही उन्होंने कहा की जिस मकान में यह फटाका रखा हुआ था, उस मकान के मालिक को भी पता नही था की इसमें फटाका रखा हुआ है।

वही उन्होंने कहा कि यहां पर मिले सारे फटाके को हमने सीज किया और थाने पर ले जा रहे है। इसमें जिन लाइसेंसधारी का नाम आ रहा है, इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जायेगी।

 

Related posts

नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या, ठेकेदार से था विवाद, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला…

Bihar Now

Breaking : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ,24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता बना अध्यक्ष……

Bihar Now

भैंस को लेकर भीड़ गए लोग, मारपीट में 10 लोग घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो