Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला…

पटना: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने गुरुवार (21 सितंबर) की सुबह बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्यपालक अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. बिहार साउथ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बांका में कार्यरत संजीव कुमार गुप्ता पर पीसी एक्ट 1988 13(2)r/w, 13(1)(b) के तहत 19 सितंबर को ये मामला दर्ज किया गया है.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ओर से रिलीज जारी कर छापेमारी के बारे में जानकारी दी गई है. जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने एक लोक सेवक के रूप में काम करते हुए अवैध रूप से और जानबूझकर लगभग 1,03,89,713 रुपये की संपत्ति अर्जित की है.

सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस की टीम के द्वारा कार्यपालक अभियंता के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली जा रही है. बांका के साथ पूर्णिया, भागलपुर और पटना में छापेमारी हो रही है. विजिलेंस की ओर से यह भी बताया गया है कि चल और अचल दोनों संपत्तियां पटना (दानापुर) और अन्य जगहों पर बनाई गई हैं.

जानकारी के अनुसार, विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार पूर्णिया के रहने वाले हैं. कहा जा रहा है कि बांका में सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान चार लाख रुपये कैश मिले हैं. कुछ कागजात की निगरानी द्वारा जांच की जा रही है.

भागलपुर स्थित आवास से भी 12 लाख रुपये कैश मिलने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी हो जाने के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा इस मामले की आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी.

Related posts

ससुर चंद्रिका राय पर भड़के Tej Pratap, बोले- मेरे सामने खड़े होने की औकात नहीं…

Bihar Now

एमएसएमई पटना द्वारा लखीसराय में उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

Bihar Now

अपराधी से लड़ते हुए सहरसा के लाल “फारुख ” हुए शहीद, घर में मौत की सूचना के बाद मचा कोहराम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो