Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बांकीपुर में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की चाय पर‌ चर्चा, नितिन नवीन के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब… बांकीपुर का बादशाह कौन ?..

बिहार विधानसभा के बांकीपुर विधानसभा में पटना साहिब के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चाय पर चर्चा की। भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन को बांकीपुर का बच्चा कहकर संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा नितिन नवीन की जीत पक्की है। आगामी 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पीरमुहानी में केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब से लोकसभ सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोगों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। बिहार में NDA की सशक्त सरकार बनाने का आह्वान करते हुए रविशंकर प्रसाद रोड शो में शामिल हुए।

आपको बता दें कि राजधानी की हृदयस्थली है बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र। 871 एकड़ में बसने वाले पटना स्मार्ट सिटी का अधिकतर इलाका बांकीपुर क्षेत्र का हिस्सा है। इस बार चुनाव में इस सीट से 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। वर्ष 2015 में इस सीट पर भाजपा के नितिन नवीन ने कांग्रेस के कुमार आशीष को 39767 वोट से हराया था। पिछले विस चुनाव में 40.25 फीसद वोट पड़े थे।

चब्यूरो रिपोर्ट

Related posts

Breaking : बिहार मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी, शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान अशरफ हुए टॉपर …

Bihar Now

Pokies With Welcome Bonus Low Wagering

Bihar Now

शर्म करें सुशील मोदी ! …उनके पड़ोसियों की मदद के लिए भी पहुंचे पप्पू यादव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो