Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बांझ क्या जाने परसौती का हाल “… नीतीश कुमार के साथ गिरिराज सिंह पर गरजे पप्पू यादव….

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव के एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए हैं । पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर चोट करते हुए कहा इस कोरोना संक्रमण के दौरान लॉक डाउन की अवधि में सभी नेता चुम्मा चाटी में व्यस्त रहे लेकिन उन्होंने जनता की सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा । केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही सरकारों के एक भी विधायक और सांसद जनता के बीच नहीं पहुंचे ।

दरअसल आज पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए । पप्पू यादव ने कहा कि शासन चलाने के लिए 15 वर्ष की अवधि कोई कम अवधि नहीं होती लेकिन इन 15 सालों में नीतीश सरकार पूरी तरह फेलियर रही।

पप्पू यादव ने संविधान में संशोधन कर अमेरिका की तर्ज पर निश्चित अवधि तक ही सरकार चलाने की मांग की । खासकर बिहार सरकार को लपेटे में लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पिछले वर्ष बारिश की वजह से पटना में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी लेकिन नीतीश सरकार ने इससे भी सबक नहीं लिया और वर्तमान में भी वही स्थिति पटना की बनी हुई है।

पप्पू यादव ने बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा की गिरिराज सिंह बेगूसराय में उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं और पुलिस तथा अन्य सरकारी संसाधनों से गरीबों एवं दलितों की हत्या करवाने से भी नहीं चूक रहे ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
प्र्टी्ीी्

Related posts

Big Breaking : क्रिकेट खेलने को लेकर चली गोली, एक युवक घायल…

Bihar Now

Bihar Now

नीतीश के करीबी MLA का अजीब कारनामा, हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं…

Bihar Now