Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बाढ़ की विभीषिका में बेवस बिहार की जनता, चैन की बंशी बजाने में मशगूल है बिहार की सरकार – पप्पू यादव…

मोतिहारी ज: जाप पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद जाप सुप्रीमो ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है. न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य ही प्रारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि जैसे रोम के जलने पर नीरो के बांसुरी बजाने का उदाहरण दिया जाता है वैसे ही बाढ़ के दौरान सरकार चैन की बंशी बजाने चली जाती है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ एक राजनीतिक आपदा है. इसे नेता और पिछलग्गू ठेकेदार मिलकर लाते हैं. बाढ़ प्रभावित सुगौली  में गरीब लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.  आम लोग परेशान हैं, मवेशियों के खाने के लिए चारे की समस्या है, लेकिन नीतिश सरकार तथा उनके नुमाइंदे को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है…

पप्पू यादव ने कहा कि मोतिहारी और गोपालगंज के लोगों जिदगी भगवान भरोसे कट रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था एवं राहत सहायता शुरू कराने की मांग की. पप्पू यादव ने  अपने स्तर से प्रभावित लोगों के बीच राहत सहायता का वितरण किया. साथ ही उन्होंने आम जनता से भी विपदा की इस घड़ी में भरपूर मदद करने का आह्वान किया. पप्पू यादव ने चम्पारण के लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम मंगवाने और मवेशियों के लिए चारा एवं आम जनता के बीच राहत सहायता वितरण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की.

जाप अध्यक्ष ने कहा कि सुगौली के हालात बाढ़ के चलते बदतर हो गए हैं. गरीब और मध्यम वर्ग के हालात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, यह सरकार गूंगी और बहरी हो गई है. बिहार की जनता घर में रहे तो बाढ़ आती है और बाहर निकले तो कोरोना के कहर से बच नहीं सकती. ऐसे नाजुक मौके पर भी नीतीश सरकार और उसके सहयोगी चुनावों की तैयारी में जुटे हैं जो कि बेहद शर्मनाक स्थिति है…

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

Pappu Yadav ने Darbhanga की बहादुर बिटिया तक पहुंचाई आर्थिक मदद …

Bihar Now

गुजरात में भी मुसलमानों को मिलता है आरक्षण’, तेजस्वी यादव ने लिस्ट जारी कर चल दिया दांव !…

Bihar Now

नीतीश-बीजेपी सरकार पर राबड़ी देवी का जबरदस्त प्रहार, IGIMS प्रकरण को लेकर कहा – ऊ जंगलराज था ता ई का है मंगल राज… सीएम दें इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो