Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बारात निकलने से पहले ही बंद हो गई शहनाई, बारात निकलने से पहले ही दूल्हे की गोली मारकर हत्या…

पटना में बारात निकलने से पहले दूल्हे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के घऱ में कोहराम मच गया है।दूल्‍हा बारात निकलने के पहले पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा था। इसी बीच, अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला।

घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृत दूल्‍हे की पहचान सलीमपुर निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है ।बारात नालंदा जाने वाली थी।

जानकारी के अनुसार सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी निरंजन की शादी नालंदा में तय हुई थी। वसंत पंचमी के दिन शादी की तिथि निर्धारित थी।

गुरुवार को बारात जाने की तैयारी घरवाले से लेकर मेहमान व मुहल्‍ले के लोग कर रहे थे। बारात देर शाम में नालंदा के लिए निकलने वाली थी। बताया जाता है कि बारात निकलने से पहले दूल्‍हा निरंजन अपने स्‍वजनों के संग गांव के ही देवी स्थान में पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर से ही निकलने के क्रम में ही निरंजन को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।

Related posts

दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक युवक की मौत… गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

Big Breaking : उप प्रमुख के करीबी पर बम से हमला, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

दरभंगा में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगी

Bihar Now