Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बाराबंकी बस हादसे में अभी तक बिहार के 17 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे बिहार के अधिकारी, पुलिस अभिरक्षा में बिहार लाया जा रहा मृतकों का पार्थिव शरीर…

यूपी के बाराबंकी के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर हुई बस दुर्घटना में अभी तक 18 लोगों की मौत ने दिल दहला दिया है.. जानकारी के मुताबिक बिहार के 17 लोगों की मौत इस हादसे में अभी तक हुई है हालांकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है…

इस बस दुर्घटना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी दुख व्यक्त करते हुए अधिकारी को घटनास्थल पर जाने के लिए निर्देशित किया था ,जिसके बाद बिहार के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं..

सीएम नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की व्यवस्था में जुट गए हैं… इस हादसे में मृत 17 लोगों का पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से पुलिस अभिरक्षा में बिहार लाया जा रहा है और उसे  मृतकों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है…

इस घटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और इस पूरी घटना पर वो खुद नजर बनाए हुए हैं ..वे इस मामले का लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं ताकि मृतकों के परिजन को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े

..

 

 

Related posts

दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, सवालों के घेरे “सु”शासन ?…

Bihar Now

How Old To Get Into Casino In Australia

Bihar Now

पप्पू यादव के डॉक्टरों के खिलाफ बयान से मच गया बवाल, भड़का आईएमए और फोर्डा, लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई की मांग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो