Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाहुबली अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, तबेले में भैंस भी देखने साथ ले गए बाहुबली…

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को एक और बड़ी मुलाकात की। उनके आवास पर वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे।

दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसमें राजनीतिक मुद्दों से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक अशोक चौधरी के साथ हुई इस मुलाकात में चुनावी रणनीति और संभावित सीट को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बातचीत खत्म होने के बाद अनंत सिंह ने अपने आवास पर मौजूद लाखों कीमत की भैंस को भी मंत्री को दिखाया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के माहौल में बातचीत भी हुई। लेकिन, राजनीतिक संदेश साफ था कि अनंत सिंह एक बार फिर सक्रिय चुनावी भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

अनंत सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार सत्तारूढ़ जदयू के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर जाकर बातचीत की थी। लगातार हो रही इन बैठकों को राजनीतिक गलियारों में टिकट की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

मौसम सेवा केंद्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ… बस एक क्लिक में जानें मौसम की ताजा जानकारी कहीं भी, किसी वक्त…

Bihar Now

लालू यादव पर सम्राट का सियासी तंज, कहा – उन्होंने सिर्फ बोला है, किया क्या है….

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) तथा डबल डेकर फ्लाईओवर का किया निरीक्षण,‌अधिकारियों को दिए निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो