Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

‘बिहार का मिजाज टनाटन…’, वोट डालने के बाद बोले तेजस्वी यादव, 4 जून को इंडिया गठबंधन की बनने जा रही सरकार…

पटना के वेटरनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को वोट डालने पहुंचे. व्हीलचेयर पर वे मतदान करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ बड़े भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे.

वहीं, वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि यह देश बनाने का चुनाव है. देश के संविधान की हिफाजत की घड़ी आई है. बिहार का मिजाज टनाटन टनाटन है. इस बार लोग महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘इंडिया’ एलायंस की बैठक में जा रहा हूं. दोपहर 3 बजे से बैठक है. बैठक के बाद क्या कुछ होगा बताएंगे.

वहीं, एग्जिट पोल उन्होंने कहा कि किसके एग्जिट पोल का भरोसा किया जाए? हम चार जून का इंतजार करेंगे. हमें पूरा भरोसा है 4 जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आ रही है. हम चार जून को सरकार बना रहे हैं. एनडीए जल्द ही जाने वाला है…

Related posts

BSF जवान से 5 लाख रुपए की छिनतई, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

टूट जाएगी नीतीश की पार्टी JDU !… LJP-R के संपर्क में जेडीयू के कई विधायक-सांसद, चिराग का दावा …

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दरभंगा गोलीकांड का उद्भेदन, हथियार सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो