Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 10 जिलों में सहायक SP की तैनाती, सरकार ने ट्रेनी IPS को दी जिला की कमान…

बिहार कैडर के 10 आईपीएस अधिकारियों को जिला आवंटित किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.सभी आईपीएस अधिकारी 2018 एवं 2019 बैच के ट्रेनी पदाधिकारी हैं, जिनका 31 अगस्त से 30 जनवरी 2021 तक व्यवहारिक प्रशिक्षण किया जाना है।

इन सभी अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में जिलों में तैनात किया गया है. अमित रंजन को रोहतास, वैभव शर्मा को दरभंगा, हिमांशु को समस्तीपुर, रोशन कुमार गया, अवधेश दीक्षित बेगूसराय, भरत सोनी भागलपुर, राज को मोतिहारी, चंद्रप्रकाश नवादा, अभिनव धीमन पूर्णिया और शुभम आर्य पटना जिला आवंटित किया गया है।इसमें 2018 बैच के तीन अधिकारी और बांकी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Breaking : चुनावी माहौल के बीच हथियार के बल पर एक दुकान में लूट, घटनास्थल के सामने चल रही बीजेपी नेता मनोज तिवारी की चुनावी रैली..

Bihar Now

कोरोना से एक पत्रकार की मौत, बनारस में दैनिक जागरण में कार्यरत थे राकेश चतुर्वेदी…

Bihar Now

“नीतीश मुक्त बिहार बनेगा, नीतीश का अब सरकार में कुछ नहीं चल रहा”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो