Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारराष्ट्रीय

बिहार-झारखंड के 7 ठिकानों पर NIA ने एकसाथ मारा छापा, नक्सिलयों के घर से आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त…

NIA ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। NIA ने नरेश सिंह भोक्ता की हत्या के सिलसिले में नक्सलियों और उनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की..

बता दें कि एनआइए ने छापेमारी में पांच गिरफ्तार नक्सली कमांडरों और दो संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स और नक्सलियों के समर्थकों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली…

इस तलाशी में आरोपियों के घर से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन और सिम कार्ड सहित विभिन्न डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया है..

एनआइए ने पिछले साल 24 जून को नरेश सिंह भोक्ता की हत्या मामले को बिहार पुलिस से अपने हाथ में लिया था। मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एनआइए ने बिहार के गया और औरंगाबाद में छापेमारी की। इसके अलावा, जांच एजेंसी ने झारखंड में भी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में नक्सली राम प्रसाद यादव और अभिजीत यादव के घर पर छापा मारा।

बेरहमी से नक्सलियों ने नरेश सिंह की कर दी थी हत्या
बता दें कि नक्सलियों ने 2 नवंबर 2018 को नरेश सिंह भोक्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों को शक था कि नरेश सिंह भोक्ता पुलिस को उनकी खुफिया सूचना दे रहा है।

नरेश सिंह भोक्ता की लाश औरंगाबाद के मदनपुर पुलिस स्टेशन के पास मिली थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी…

Related posts

बिहार में हो सकते हैं बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, हेडक्वाटर से जिला तक के अधिकारियों का हो सकता है तबादला !…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य में अपराधियों ने नशे की हालात में ली एक युवक की जान, अनुसंधान में जुटी दरभंगा पुलिस, SSP ने लिया मौके ए वारदात का जायजा…

Bihar Now

दरभंगा ट्रिपल हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा !…दरभंगा “ADM” की भूमिका संदिग्ध, जांच रिपोर्ट में “सच” को दफना डाला… क्या रिपोर्ट बना अपराध का मुख्य कारण ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो