Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष व भागलपुर के वरिष्ठ वकील की हत्या, मौके पर DIG समेत पहुंचे तमाम आलाधिकारी…

बड़ी खबर आ रही है भागलपुर से, जहां बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष सह भागलपुर के नामचीन अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। वे सैंडिस कंपाउंड के पास नवाबबाग कॉलोनी स्थित अपने निजी अवास में सोए हुए थे। इसी क्रम में उनकी हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की पड़ताल कर रही है। उनके घर की आलमारी भी टूटी हुई है। हत्यारों ने अधिवक्ता की दाई को भी मारकर शव को घर में रखे ड़्रम में डाल दिया। जबकि उनके मकान का किरायेदार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने किरायेदार पर हत्या की आशंका जताई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की पड़ताल के लिए खुद वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती और डीआईजी सुजीत कुमार  वहां पहुंचे हैं। एसएसपी ने जिले के कई पुलिस अधिकारी व कई थानों की पुलिस को वहां बुला लिया है। श्वान दस्ता से भी हत्या की जांच कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सीनियर अधिवक्ता की हत्या के बाद उनकी चारपहिया वाहन भी लेकर फरार हो गया है। प्रारं‍भिक सूचना के अनुसार उनके घर से रुपये, जेबरात, कपड़ा आदि गायब हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीआइजी सुजित कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने उनके घर के प्रत्येक भाग का जायजा लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की…

। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंच गए हैं। वहीं, शहर के बुद्धिजीवि और आम लोगों का भी उनके आवास में आना जारी है। इस घटना के पूरा शहर स्तब्ध है। हर जुवां पर कामेश्वर पांडेय की हत्या की चर्चा है।

जिला विधिज्ञ संघ में भी लोग जगह-जगह गोलबंद होकर इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अधिवक्ताओं में भी इस घटना को लेकर भयमिश्रित आक्रोश व्याप्‍त है।

बता दें कि कामेश्वर पांडेय का पैतृक घर नवगछिया अनुमंडल के तीनटंगा गांव में है। वे भागलपुर अदालत में क्रिमिनल लॉयर थे। इस हत्‍या के बाद उनके पैतृक गांव मे भी शोक का माहौल है। इस घटना की सूचना से गांव के लोगों मे भी रोष है। जानकारी के अनुसार गांव के बुद्धिजीवी और परिजन भी भागलपुर के लिए निकल चुके हैं।

आमोद, भागलपुर

Related posts

पटना में 8 वीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी तक बंद, बढ़ते ठंढ़ को लेकर DM ने जारी किया आदेश…

Bihar Now

“जातीय सर्वे के बाद क्या तेजस्वी मुसलमान नेता को बनवाएंगे CM ?”… प्रशांत किशोर ने बताई RJD की पॉलिटिक्स…

Bihar Now

नीतीश की तारीफ कर ट्वीटर का सदुपयोग करें तेजस्वी – रंजीत झा

Bihar Now