Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहार

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है….

दरअसल, रविवार की सुबह पटेल नगर मोहल्ले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के बेटे अमन राज के रूप में हुई है। आनन फानन में घायल अमन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है…

Related posts

सुपर स्टार राकेश मिश्रा का देवी भजन “नवमी के पूजाई” हुआ रिलीज…

Bihar Now

मनोज झा को मिला लालू यादव का समर्थन, लालू ने कहा – नहीं हुआ किसी समाज का अपमान, विद्वान आदमी हैं मनोज झा जी…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के ट्वीट पर मंत्री नीरज की नसीहत !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो