Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार में अपराधियों का हौसले बुलंद। डॉक्टर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस।

अजय धारी सिंह

मधुबनी : बिहार में अपराधियों का हौसले बुलंद हैं। दरअसल ताजा मामला मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक गुरुवार की रात करीब 10 बजे 28 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक सुनील झा की गोली मार दी है। गोली लगने से घायल डॉक्टर को ग्रामीणों ने बेनीपट्टी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

दरभंगा में इलाज के दौरान रात में ही दो ढ़ाई बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत हो गई है। मौत के बाद डॉक्टर के शव का डीएमसीएच में ही पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे मलहामोड़-उच्चैठ मुख्य पथ के बीच से जगत गांव जानेवाली सुनसान सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की देर रात्रि

वारदात को अंजाम दिया गया है। गोली लगने से घायल 28 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक सुनील सुनील कुमार झा के मस्तक में गोली मार दी, उनको ग्रामीणों ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। दरभंगा में इलाज के दौरान रात में ही दो ढ़ाई बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल से एक अपाची बाइक एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई थी।

बेनीपट्टी के जगत में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और पुलिस की एफएसएल की टीम ने फोरेंसिक एविडेंस के लिए सेंपल कलेक्ट किया। आपको बता दें कि 4 दिन पूर्व ही 15 जुलाई को बगल के जिले दरभंगा में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

साथ ही प्रदेश के मुख्यालय पटना में आज इस मुद्दे को लेकर समीक्षा बैठक रखी है। ऐसे समय में जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हुई ही की इसको लेकर सरकार क्या कदम उठाती है, जिससे अपराध नियंत्रण होगा। मौत के बाद ग्रामीण चिकित्सक सुनील झा के शव का शुक्रवार को डीएमसीएच में ही पोस्टमार्टम किया गया।

 

विजुअल: पुलिस द्वारा घटनास्थल पर किए जा रहे छानबीन का विजुअल, बेनीपट्टी थाना के बोर्ड का विजुअल।

Related posts

समस्तीपुर में शख्स की हत्या, दरवाजे पर बैठा था, तभी मार दी गोली… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार के सीएम “NK” नहीं, सुपर सीएम “DK” हैं … राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान… लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए सवाल !…

Bihar Now

“सादगी में डूबे जज़्बातों की बेमिसाल किताब – ‘हमनशीं’*… दिल से निकली ग़ज़लें, इंसानी जज़्बातों का सजीव आईना – आनंद कौशल की ‘हमनशीं !.

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो