Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में आधी रात डोली धरती, जानिए कितनी थी भूकंप की तीव्रता

पटना : एक तो भीषण गर्मी और उसमें भी आधी रात धरती हिलने लगे। लोगों पर गजब ही कहर ढह रहा है। रविवार की आधी रात को जब उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक धरती डोलने लगी। भारतीय समयानुसार रात 2:41 बजे तिब्बत क्षेत्र में आए भूकंप (Earthquake) के तेज झटकों ने न केवल स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी इसका असर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई, और इसका केंद्र तिब्बत क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

आपको बता दें कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उत्तर भारत के कई हिस्सों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लोग नींद से जाग उठे। कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जहां कुछ ने हल्के झटकों की बात कही, तो कुछ ने इसे डरावना बताया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

एनसीएस ने तुरंत इस घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र तिब्बत में था और इसकी तीव्रता मध्यम से उच्च श्रेणी की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है और इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। एनसीएस ने यह भी स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र में भूगर्भीय हलचलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का आकलन समय रहते किया जा सके।

Related posts

Big Breaking : JDU नेता के भाई की गोली मारकर हत्या… आए दिन हो रहे अपराध से त्रस्त लोग, पुलिस पर खडे़ किए सवाल !… उठने लगी Dy.SP को हटाने की मांग…

Bihar Now

BJP का ऐलान, सरकार बनने पर 19 लाख बेरोजगारों को देगी नौकरी…BJP का “मास्टरस्ट्रोक” या RJD का काट ?…

Bihar Now

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो