Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कोरोना से रोहतास के एक और शख्स की मौत…

बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रोहतास में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। इस बार कोरोना से जिस शख्स की मौत हुई वो नोखा इलाके का रहने वाला, उसकी उम्र 40 थी।

बताया जा रहा कि इस मरीज को मधुमेह समेत कई और बीमारियां थीं। जानकारी के मुताबिक, वह सूरत से लौटकर अपने गांव आया थे। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद 22 जून को पीएमसीएच भेजा गया था। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के अधीक्षक ने उन्हें फोन करके जानकारी दी है कि नोखा निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। रो

जिले में कोरोना मरीज के मौत की यह तीसरी घटना है। तीनों ही मृतक कई और बीमारियों से ग्रसित थे। सीएस ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

अंकित कुमार, बिहार नाउ, रोहतास

Related posts

Big Breaking : पटना में बम विस्फोट, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप..

Bihar Now

बिहार में कोरोना ले रही भयावह रूप, एक साथ 749 नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 13274 पर

Bihar Now

नीतीश सरकार का नया आदेश , बिहार में अब शराबियों को ढूंढेंगे ‘शिक्षक’ !…

Bihar Now