Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कोरोना से रोहतास के एक और शख्स की मौत…

बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रोहतास में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। इस बार कोरोना से जिस शख्स की मौत हुई वो नोखा इलाके का रहने वाला, उसकी उम्र 40 थी।

बताया जा रहा कि इस मरीज को मधुमेह समेत कई और बीमारियां थीं। जानकारी के मुताबिक, वह सूरत से लौटकर अपने गांव आया थे। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद 22 जून को पीएमसीएच भेजा गया था। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के अधीक्षक ने उन्हें फोन करके जानकारी दी है कि नोखा निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। रो

जिले में कोरोना मरीज के मौत की यह तीसरी घटना है। तीनों ही मृतक कई और बीमारियों से ग्रसित थे। सीएस ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

अंकित कुमार, बिहार नाउ, रोहतास

Related posts

Bihar Now

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पर बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर…

Bihar Now

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की लोगों से की अपील

Bihar Now