Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की लोगों से की अपील

बिहार राज्य के पुलिस महकमे के मुखिया गुप्तेश्वर पांडे ने लोगों से नशा मुक्ति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास उसके नागरिकों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है लेकिन नशे की बुराई के कारण यदि मानव स्वास्थ्य खराब होगा तो देश का विकास कभी नहीं हो सकता ।

इसलिए इस नशे की बुराई को खत्म करने के लिए आम आवाम को आगे आना होगा और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाना होगा क्योंकि नशा ऐसी बुरी आदत होती है जो व्यक्ति को तन मन व धन से खोखला कर देती हैं।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि समाज में पनप रहे अपराधों का एक कारण नशा भी है नशे की प्रवृत्ति के साथ साथ अपराधियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है इसलिए इस बुराई को जड़ से खत्म करना होगा और यह बुराई तभी खत्म हो सकता है कि हम सब आपस में मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।

Related posts

Bihar Now

Delhi में पप्पू यादव बने मजदूरों की आवाज, कहा – मजदूरों के साथ मजाक करना बंद करे बिहार सरकार … मजदूरों को घर भेजने की जिम्मेदारी हमारी…

Bihar Now

मकर संक्रांति पर पटना में सियासी दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम, वशिष्ठ नारायण सिंह के भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो