Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिहार में खुल गए स्कूल व कॉलेज , सरकार ने हटाई तमाम पाबंदियां…

बिहार में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक थी.. सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिये गये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तथा 9वीं एवं ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे।सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमान्य होगा

सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी। जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। विवाह समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किये जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है।

Related posts

बेलगाम अपराधियों का खुला तांडव, घर में घुसकर मारी गोली

Bihar Now

“पुष्पम प्रिया चौधरी” के मैंबरशिप ड्राइव का आगाज, सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से की शुरुआत !..

Bihar Now

No Deposit Casino Bonus Codes Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो