Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार में बना देश का पहला अनोखा एंबुलेंस,कोरोना पाज़िटिव मरीज को लाने के लिए “नाव” पर एंबुलेंस…

आपने अभी तक एयर एंबुलेंस , साधारण एंबुलेंस देखा होगा .. लेकिन अभी जो हम दिखाने जा रहे वो देना का पहला अनोखा एंबुलेंस है जो बाढ़ ग्रस्त इलाकों से कोरोना पाज़िटिव मरीज को लाने में काम आएगा…

बिहार में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन भी कोशिश कर रहा है कि इस गहराते संकट से जल्द से जल्द निबटा जा सके. इसी बीच वैशाली जिले में कोरोना काल के बीच एक अनोखी पहल की गई है. बाढ़ प्रभावित लोगों को नजदीक के कोविड-19 केयर में पहुंचाने के लिए एक स्पेशल कोविड नाव एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. नाव पर बने एंबुलेंस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद है जिससे मरीजों को सुविधा के साथ राघोपुर से नजदीक के कोविड अस्पताल पहुंचाया जा सकता है.

येदेश का पहला ऐसा स्पेशल कोरोना एम्बुलेंस है जिसपर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गांव से कोरोना अस्पताल तक ले जाया जाएगा. दरअसल बाढ़ प्रभावित लोगों को कोरोना काल में दो दो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि समय रहते कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके.

Related posts

पटना में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी गिरफतार, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

Popular Pokies Australia Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो