Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी- जेडीयू दिख रही आमने-सामने, जेडीयू के मंत्री श्याम रजक का सुशील मोदी पर जोरदार हमला…

File pic
File pic

 

बिहार में बाढ़ को लेकर बीजेपी-जेडीयू आमने सामने होते दिख रही है। अब जेडीयू के मंत्री श्याम रजक ने डिप्टी सीएम सुशील  मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि, डिप्टी सीएम सुशील मोदी को काम से कोई मतलब नहीं, सिर्फ बयानबाजी करते हैं।

उधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राजधानी की नारकीय स्थिति को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सबको माफी मांगनी चाहिए।

श्याम रजक ने कहा कि सुशील मोदी को सिर्फ राजधानी दिख रहा है, उन्हें पुनपुन के बाढ़ग्रस्त इलाकों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पुनपुन नदी में आई बाढ़ से कई इलाके घिरे हुए हैं लेकिन उनको इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने डिप्टी सीएम सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि डिप्टी सीएम को सिर्फ राजेन्द्रनगर दिख रहा है तो नंदकिशोर यादव को पटना सिटी । बाकी इलाकों से इन लोगों को कोई मतलब नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राजधानी की नारकीय स्थिति को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सबको माफी मांगनी चाहिए। एक कदम आगे बढ़ते हुए गिरिराज सिंह ने राजधानी वासियों से माफ़ी मांगते हुए कहा है कि बाकि के जनप्रतिनिधि भी माफ़ी मांगे क्यों कि राजधानी में जो आपदा आई है वो प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवजनित है। इसलिए सबको माफी मांगनी चाहिए।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली बिहार यात्रा, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल सहित कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास…

Bihar Now

विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर BJP से मांगा जवाब

Bihar Now

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज, 95 प्रतिशत लोग हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के पक्ष में

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो