Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

बिहार में मॉनसून की दस्तक, 33 जिलों में बारिश होने के आसार, अलर्ट जारी …

बिहार के सभी हिस्से में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। इसकी वजह से बिहार के अधिकांश हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के पटना समेत 33 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है। जबकि गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी पश्चिम चंपारण में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात, मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बिहार में दो दिनों से होने वाली बारिश, तेज हवा की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बिहार के 35 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकर्ड किया गया। जबकि रात में तापमान 27 डिग्री के करीब रहा है। 48 घंटे के दौरान बारिश, तेज हवा से तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट होगी…

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर ..

Related posts

पटना कस्टम कमिश्नर के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में आपराधिक मुकदमा दर्ज..

Bihar Now

Breaking: भागलपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नीट की परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत, एग्जाम के बाद हुआ था कोरोना,घर के दो सदस्य हैं कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो