Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानमंडल का 5 दिवसीय मॉनसून सत्र 10 जुलाई से शुरू, राज्यपाल से मिली मंजूरी…

पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होगा. 5 दिनों के मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. उसी दौरान उस पर चर्चा होगी और सरकार की ओर जवाब भी दिया जाएगा.

10 जुलाई से 14 जुलाई तक बिहार विधानमंडल का सत्र: पिछले साल जून महीने में बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आगाज हुआ था लेकिन इस बार मानसून सत्र जुलाई में होने जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की सहमति के बाद 10 जुलाई से 14 जुलाई तक मानसून सत्र की तिथि सरकार को भेजी गई है. कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इसे राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है..

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महागठबंधन से निकलने के बाद यह मानसून सत्र हो रहा है. मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की पटना में बैठक होने जा रही है. मानसून सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. सरकार इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाएगी. वहीं विपक्ष की ओर से छोटा सत्र के बावजूद सरकार को घेरने की कोशिश होगी.

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

STF के साथ मुठभेड़ में कुख्यात दिनेश मुनि के ढ़ेर होने के बाद शहीद थानाध्यक्ष के परिजनों से मिलने पहुंचे DGP, कहा – ऑपरेशन में शामिल सभी अधिकारी समेत पुलिसकर्मी किए जाएंगे पुरस्कृत…

Bihar Now

लालू और बालू का रिश्ता पुराना… बिहार में खनन माफिया के बेलगाम होने की सुशील मोदी ने बताई वजह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो