Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार के एक अधिकारी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती…

बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. आज शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की कोरोना से मौत हो गई है. समस्तीपुर के माध्यमिक शिक्षा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी की कोरोना से मौत हुई है।वे समस्तीपुर में कोरोना संकट में ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान वे कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विगत 1 माह से अधिक समय से एम्स पटना में भर्ती थी,जहां उनका इलाज चल रहा था. आज इलाज के दौरान एम्स में उनकी मृत्यु हो गई है. समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी की मृत्यु पर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा,अपर मुख्य सचिव आरके महाजन समेत अन्य अधिकारियों ने शोक जताया है।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।उनके परिवार के कई अन्य सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।जानकारी के अनुसार सभापति के कोरोना सैंपल की जांच की गई तो उनका रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

 

Related posts

CM के कार्यक्रम में लड़खड़ाकर गिरे सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती …

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश की निश्चय संवाद के लिए विस्तारित बैठक का आयोजन, वर्चुअल रैली में दरभंगा जेडीयू की होगी जबरदस्त भागीदारी – अजय चौधरी…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन की विभिन्न समस्याओं को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अस्थायी पार्किंग सहित कई समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण..

Bihar Now