Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार को सनातन धर्म से एलर्जी है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा… सनातन का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा – अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री ….

पटना : प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि माँ भारती की सेवा ही सच्ची सेवा है। शहीदों को श्रद्धांजलि पुण्य कार्य है। आज हम सभी गुमनाम शहीदों को याद कर रहे है। यह नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत आगे बढ़ रहा है। आज भारत का जो प्रतीक चिन्ह शेर है गरजता भी है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। माँ भारती की ही सेवा सभी का लक्ष्य है। भारत विश्व गुरु बनेगा, इस और भारत चल पड़ा है।
विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि शहीदों को याद करना आज बेहद जरूरी है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शहीदों का सम्मान हुआ है। मेरा माटी मेरा देश जन जन का आंदोलन बन गया।
वरिष्ठ प्रचारक सूबेदार सिंह ने कहा कि अंग्रेज जब भारत आए तो उनके यहां केवल 10 महीने होता था। हिंदू कैलेंडर में 12 महीने होता था। फिर उन्होंने 2 महीने बढ़ाए। सनातन धर्म विज्ञान है। ऐसे में हम सभी को अपनी संस्कृति को जानना चाहिए। वेद पढ़ना चाहिए।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 21वी सदी का भारत है। स्वामी विवेकानंद जी के उद्घोष पूरा हो रहा है। पटना विश्व कीर्तिमान साक्षी बना है। 11 लाख 11 हजार दीपों से माँ भारती की आकृति छवि बनी है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रेरणा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री  चौबे ने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार को सनातन से एलर्जी है। देश भक्ति व राम भक्ति से एलर्जी है। जनता ऐसी सरकार को जिसे सनातन से एलर्जी है, उसे उखड़ा फेंकेगी। जगद्गुरू पदम् विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी जैसे महान संत को कथा की अनुमति नहीं दी गई है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सनातन का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

Related posts

बैंक में चोरी करने में असफल चोरों ने बैंक को किया आग के हवाले, बैंक का अधिकांश सामान खाक, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार के उपचुनाव में टूटा महागठबंधन !…आरजेडी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामों का किया ऐलान…

Bihar Now

अनुष्का के घर पहुंचे तेजप्रताप यादव, बोले- हम लोगों को मिलने से कोई नहीं रोक सकता….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो