Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार को “सम्राट” की चेतावनी !… 24 घंटे में कैलेंडर वापसी नहीं, तो पूरे प्रदेश में कल सरकार के खिलाफ होगा पुतला दहन …

दरभंगा – बिहार के दरभंगा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर हिंदू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें।

सनातन धर्म के 83 पर्सेंट लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर सरकार जारी कैलेंडर को 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण से प्रदेश नहीं चलेगा यह मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 पर्सेंट लोग पूरी तरह जागरूक हैं।

अगर बिहार में नीतीश कुमार सरकार चलाना चाहते हैं तो मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर एक भी हिंदू के पर्व को अगर आप अपमानित करने का काम करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।

वही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलेंडर जारी करने की बात पर कहा कि आज ही हम लोगों को इस बात की जानकारी मिली है। हम लोगों ने कहा है कि 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी, एमएलसी सुनील चौधरी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र साह, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

 

Related posts

मधुबनी : दो नाबालिग लड़की संग तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, देह व्यापार को ले स्कॉर्पियो से नेपाल जा रहा था, एसएसबी ने की कार्रवाई…

Bihar Now

करण जौहर, सलमान खान की फिल्मों को बिहार में नहीं होने देंगे रिलीज,8 दिनों के अंदर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की CBI जांच करवाए सरकार – पप्पू यादव

Bihar Now

रोहतास में लोक गायिका की बहन को घर से जबरन उठाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद की मारपीट

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो