Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

बीजेपी के ब्लैक डे मनाने पर‌ RJD का पलटवार, काला दिन मनाने के बजाय आज उन्हें अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए…

पटना ; एक साथी की मौत को हत्या बताने वाले भाजपा नेताओं पर तीखा हमला करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भाजपा नेताओं की संवेदनाएं मर चुकी है उन्हें काला दिन मनाने के बजाय आज अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि किसी की भी मौत काफी दुखदाई होता है।

विजय कुमार सिंह की मौत पर हम सभी दुःखी हैं। यदि पुलिस लाठीचार्ज की वजह से उनकी मृत्यु हुई रहती तो निश्चित रूप से जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होती। पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के साथ हीं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से यह स्पष्ट हो चुका है कि वे प्रदर्शन स्थल पर पहुंच हीं नहीं पाये थे। पीएमसीएच के डॉक्टर भी बोल चुके हैं कि उनके शरीर पर किसी प्रकार का जख्म या चोट नहीं पाया गया है।

मतलब यह साफ है कि उनकी मौत किसी अन्य कारणों से हुई है। इसके बावजूद भाजपा नेता मौत को हत्या कह कर न केवल लाश पर घटिया राजनीति कर रहे है बल्कि मानवीय संवेदना का मजाक उड़ाते हुए दिवंगत आत्मा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि किसी की भी मृत्यु पर उसके आत्मा की शांति के लिए लोग कामना करते हैं। पर भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपने हीं कार्यकर्ता के मृतात्मा को आघात पहुंचा रही है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो विजय कुमार के मौत की जिम्मेदारी उन्हें लेना चाहिए और मौत को हत्या के रूप में प्रचारित करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राजद प्रवक्ता ने कहा कि साजिश , झूठ और प्रोपगंडा की बुनियाद पर खड़ी राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। भाजपा का बुनियाद भी हिल चुका है और धारासायी होने का समय भी जल्द हीं आने वाला है।

Related posts

प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार के तबादले पर RJD ने खड़े किए सवाल…पूछा – क्या ये राजनीतिक तबादला है ?…

Bihar Now

भागलपुर इंटरसिटी जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, 2 यात्री घायल, मची अफरा तफ़री, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : अपह्रत व्यवसाई पुत्र को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अहले सुबह फिरौती को लेकर हुआ था अपहरण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो