Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेकाबू अपराध को ले भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिल सौंपा ज्ञापन 

प्रभाष चंद्रा, सुपौल

सुपौल जिले मे बीते एक पखवाड़े के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर हुई गैंग रेप की घटना से जहां आम लोग आक्रोशित है । वहीं भाजपा नेताओ ने इसको लेकर डीएम से पहल करने की मांग की है। दरअसल पिछले 24 सितंबर को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र , 6 अक्टूबर को निर्मली थाना क्षेत्र और 8 अक्टूबर को प्रतापगंज थाना क्षेत्र मे गैंग रेप की घटना हुई जिसमे प्रताप गंज थाना क्षेत्र मे एक ही परिवार की तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद एक महिला की हत्‍या भी कर दी गयी थी भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया है की इसके बावजूद पुलिस की उदासीनता व लापरवाही के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रही है पीड़ितों के पक्ष मे उतरे भापजा का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिले और जिले मे दिनो दिन गिरती कानून व्यवस्था को लेकर डीएम से पहल की मांग की है ।

 

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व मे दर्जनों भाजपा नेता आज डीएम से मिलकर तमाम रेप की घटना के मामले मे दोषी के विरुद्ध सख्त कर्रवाई की मांग की और मांगो का लिखित ज्ञापन डीएम को देकर उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव बिहार , गृह सचिव बिहार , सहित पुलिस महानिदेशक को भी प्रेषित किया गया है ।

Related posts

मायके में विवाहित युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

महाकुंभ से लौट रहा डॉक्टर का परिवार हादसे का शिकार, एक पत्नी की मौत, दूसरी बच गई, बेटा और ड्राइवर घायल

Bihar Now

सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे DIG विकास वैभव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो