Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक कर्ज के दबाव में युवक ने पत्नी और बच्चे के साथ किया खुदकुशी

इंसान कर्ज तले दबे होने से कितना मज़बूर हो जाता है कि उसे अपनी ज़िंदगी भी बोझ लगने लगती है।
एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना जमुई के बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में घटी जहां कर्ज तले दबे एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी समेत खुदकुशी कर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूरी जानकारी के लिए बता दूं कि युवक मुकेश शाह जो किराने की दुकान चलाता था उसपर ग्रामीण बैंक का कर्ज था,बैंक के कर्ज चुकाने को लेकर लगातार बैंक द्वारा दबाब बनाये जाने से बीती रात परेशान युवक ने अपनी पत्नी और 5 साल की बच्ची के साथ फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि मुकेश ने अपनी 3 अन्य बेटियों को भी मारने का प्रयास किया लेकिन संयोग बस वो तीनों बेटियां बच गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंचे जमुई एस.डी.ओ.(S.D.O)लखीन्द्र पासवान और एस.डी.पी.ओ(S.D.P.O)रामपुकार सिंह ने घटना की जानकारी ली जहां घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें बैंक से कर्ज लिए जाने का जिक्र था।

रवि कुमार, जमुई

Related posts

सीएम नीतीश कुमार हैं नाराज !… अभी तक आरसीपी सिंह के मंत्री बनने पर नहीं दी कोई शुभकामनाएं संदेश, आखिर सीएम नीतीश कुमार की खामोशी के क्या हैं मायने ?

Bihar Now

बिहार में खिलाड़ियों को अब निःशुल्क प्रशिक्षण नहीं देगी सरकार… बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा संचालित कार्यक्रम, एकलव्य बंद…

Bihar Now

बिहार के DGP विनय कुमार होंगे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला…

Bihar Now