Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक कर्ज के दबाव में युवक ने पत्नी और बच्चे के साथ किया खुदकुशी

इंसान कर्ज तले दबे होने से कितना मज़बूर हो जाता है कि उसे अपनी ज़िंदगी भी बोझ लगने लगती है।
एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना जमुई के बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में घटी जहां कर्ज तले दबे एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी समेत खुदकुशी कर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूरी जानकारी के लिए बता दूं कि युवक मुकेश शाह जो किराने की दुकान चलाता था उसपर ग्रामीण बैंक का कर्ज था,बैंक के कर्ज चुकाने को लेकर लगातार बैंक द्वारा दबाब बनाये जाने से बीती रात परेशान युवक ने अपनी पत्नी और 5 साल की बच्ची के साथ फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि मुकेश ने अपनी 3 अन्य बेटियों को भी मारने का प्रयास किया लेकिन संयोग बस वो तीनों बेटियां बच गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंचे जमुई एस.डी.ओ.(S.D.O)लखीन्द्र पासवान और एस.डी.पी.ओ(S.D.P.O)रामपुकार सिंह ने घटना की जानकारी ली जहां घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें बैंक से कर्ज लिए जाने का जिक्र था।

रवि कुमार, जमुई

Related posts

घूस लेते नाजिर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, दरभंगा डीएम ने दिए जांच के आदेश..

Bihar Now

बैकफुट पर कड़क IAS : CM की सख्ती के बाद माने केके पाठक,शिक्षकों को स्कूल के टाइम-टेबल में दी राहत..

Bihar Now

viral video मुजफ्फरपुर में सरकारी अस्पताल के कर्मी का अवैध शराब सेवन करते वीडियो हुआ वायरल

Bihar Now