Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बैकफुट पर कड़क IAS : CM की सख्ती के बाद माने केके पाठक,शिक्षकों को स्कूल के टाइम-टेबल में दी राहत..

PATNA:-बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के टाइम-टेबल को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है.सीएम नीतीश कुमार और शिक्षामंत्री विजय चौधरी के सख्त रूख के बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अपने पुराने आदेश को वापस ले लिया है.इससे राज्य के लाखों शिक्षकों को राहत मिली है. अब छात्र-छात्रा सुबह 10 बजे से संध्य़ा 4 बजे तक स्कूल में रहेंगे,वहीं शिक्षकों को बच्चों के आने से 15 मिनट पहले स्कूल आना होगा और छुट्टी के कुछ देर बाद जाना होगा.इसके साथ ही मिशन दक्ष के तहत कमजोर बच्चों को छुट्टी के बाद कुछ देर समय देना होगा.

बताते चलें कि सीएम नीतीश के निर्देश के बाद भी कई जिलों में सुबहर 9 बजे स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की थी जिसके बाद विपक्षी दल आरजेडी के साथ ही सत्ताधारी दल के नेता भी केके पाठक पर निशाना साधने लगे थे.जेडीयू प्रवक्ता नीरज ने कहा था कि विधायिका कार्यपालिका से उपर होती है,और सीएम नीतीश कुमार ने जो स्कूल की टाइमिग को लेकर घोषणा की है वह पत्थर की लकीर की तरह है.सीएम के निर्देश का पालन केके पाठक को करना ही ही होगा.सीएम,शिक्षामंत्री और सत्ताधारी दलों के नेताओं के सख्त रूख के बाद अपर मुख्य सचिव ने अपना रूख बदल लिया .कटिहार दौरे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब 10 बजे से 4 बजे तक स्कूल में पठन-पाठन होगा और शिक्षकों को स्कूल शुरू होने से पहले आना होगा और वहीं छुट्टी के कुछ देर बाद वे स्कूल से निकल सकतें हैं.इस बीच उन्हें मिशन दक्ष के तहत स्कूल के कमजोर बच्चों को समय देना चाहिए ताकि ये कमजोर बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह बन सके.

Related posts

बिहार को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, “सिपेट” भागलपुर में खोलेगा “सीएसटीएम” केन्द्र…

Bihar Now

जिला प्रशासन की लोगों से अपील, भयभीत नहीं सिर्फ सजग रहें, करें प्रशासन को सहयोग…

Bihar Now

राज्यपाल से WJAI के शिष्टमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात, वेब पत्रकारिता को सूबे में मिलेगा नया आयाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो