Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

” भारतवंशी मुसलमान भाईयों को डरने की जरूरत नहीं है, यदि डर है तो कैसे भारतवंशी हैं ” ?

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 2 दिनों से सीएए को लेकर अलग-अलग इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक कर रहे हैं ।

आज दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह साहेबपुर कमाल विधानसभा के बलिया प्रखंड के कई गांव में दौरा किया और जनसंवाद कर लोगों को सीएए कानून के बारे में जानकारी दी। जनसंवाद के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट राजद समेत विपक्षी दल सीएए कानून को लेकर भ्रम फैला रही है सीएए में नागरिकता देने की बात है ना कि लेने के।

मुसलमान भाइयों से भी उन्होंने कहा कि जो भी भारतवंशी हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और जो डर रहे हैं वह कैसे भारतवंशी हैं। विपक्ष के लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं 47 में भी कुछ लोगों ने जिन्ना का साथ हुए थे भारत को तोड़ने के लिए आज भी विपक्ष के लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। वहीं आज तरबन्ना में आयोजित जनसंवाद में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने गिरिराज सिंह के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

When Did Gambling Become Legal In Nz

Bihar Now

10 सूत्री मांगों को लेकर बैंकर्स का दो दिवसीय हड़ताल…

Bihar Now

Breaking: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना IGIMS में भर्ती…

Bihar Now