Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

10 सूत्री मांगों को लेकर बैंकर्स का दो दिवसीय हड़ताल…

-यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। जिसमें तमाम सरकारी बैंक के कर्मी शामिल हुए हैं इस दौरान कुछ निजी बैंक के कर्मी भी हड़ताल में शामिल होकर योगदान दिया है। बैंकर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया जिसमें पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20% वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने,
परिवारिक पेंशन में सुधार लाने,
अवकाश बैंक की शुरुआत करने, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे निर्धारित करने, समान काम के बदले समान वेतन देने आदि मांगो को लेकर हड़ताल किया गया। इस दौरान तमाम बैंक के कर्मी बाजार में घूम घूम कर विभिन्न बैंक की शाखाओं को बंद करवाया और इस आंदोलन में बैंक कर्मियों को शामिल किया।
वही बैंक बंद हो जाने के कारण आम लोगों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल
कर्मी

Related posts

Bihar Now

Pokies With Welcome Bonus Best Odds

Bihar Now

JDU पर आरजेडी का सियासी हमला !… पूछा – जदयू की प्राथमिकता बिहार की हिस्सेदारी है या केवल सत्ता में भागीदारी ?

Bihar Now