Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधबिहार

भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार…

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल

त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है .. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर ना सिर्फ भारी मात्रा में शराब बरामद किया है , बल्कि इस अवैध करोबार में संलिप्त कारोबारी को भी धर दबोचा…

ये मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा वार्ड नम्बर 05 की है ,जहां गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज पुलिस ने छापामारी की.. जिसमें भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी . मामले की जानकारी देते त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर ने बताया कि अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरहकुड़वा वार्ड नम्बर 05 निवासी अमर यादव के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा हुआ है ..त्रिवेणीगंज एसएचओ सुधाकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर शराब कारोबारी अमर यादव के घर छापामारी की गई ,तो उक्त शराब कारोबारी के घर से सुपर स्पीड व्हिस्की 180ml की 135 बोतल  वजन 24.3 लीटर, रॉयल स्टैग की 180ml की 3 बोतल, इम्पीरियल ब्लू 180ml की 2 बोतल और तीन ब्लू रंग के प्लास्टिक के ड्राम में 650 लीटर स्प्रीट निर्मित शराब यानी कुल 675 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी अमर यादव को गिरफ्तार किया गया .. जिसके विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत त्रिवेणीगंज थाना कांड दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .वहीं गिरफ्तार करोबारी अमर यादव ने कई अन्य शराब कारोबारियों के सम्बंध में भी पुलिस के समक्ष खुलासा किया …

Related posts

गृह मंत्री आये और विष वमन के साथ हीं झूठ की पोटली खोल कर चले गए, अमित शाह पर‌ RJD का तंज…

Bihar Now

यशवंत सिन्हा ने NDA सरकार पर ‌जमकर बोला हमला , कहा – भागलपुर में बनाया जाएगा फिल्म सिटी !…

Bihar Now

“बिहार में जातिगत जनगणना नहीं, ये JDU- RJD का अंतिम दाव है कि समाज को जातियों में बांटकर चुनावी नैया पार लगे”

Bihar Now