Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

EXCLUSIVE : भीड़तंत्र की ये कैसी सजा ?

कानून को हाथ में लेने का अधिकार ग्रामीणों किसने दिया ?

बेगूसराय के  खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में चोरी की घटना में रंगे हाथ पकड़ाने पर चोर को ग्रामीणों ने अद्भुत सजा दी. लोगों ने चोर के सर का बाल काट दिया और कालीख चुना पोतकर पूरे गांव घुमाया. यह घटना शनिवार की सुबह में घटी.

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक में खलासी का काम कर रहे मिर्जापुर गांव निवासी मो लतीफ उर्फ बटोर का 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोनू को उसी गांव के ट्रक चालक छन्नू महतो का 37 हजार रुपया चुराने के अपराध में लोगों ने यह सजा दी.

 

घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक छन्नू महतो ने बताया कि बालू गिट्टी की विक्री से 37 हजार रुपये उसे मिला था. जो रूपये ट्रक में रखा हुआ था. इस रूपये को ट्रक का खलासी मो सोनू गायब कर दिया. मो सोनू चोरी के रूपये से दस हजार रुपये का एक मोबाइल खरीद लिया और शेष बचे 27 हजार रुपये से बाड़ा पेठिया गाछी के समीप एक पान दुकानदार से दुकान खरीदने की बोली लगाने लगा.

दुकानदार को दाल में काला नजर आया. उसने इसकी चर्चा लोगों से की. जब खलासी द्वारा इस हरकत का पता उसे चला तो उसने खलासी से रुपयों के बारे में पूछताछ की. पहले तो वह कुछ भी बताते से मुकर गया.

बाद में लोगों द्वारा उसकी धुनाई करने पर खलासी ने चोरी का राज खोला. चोर के जेब से शेष बचे 27 हजार रुपये भी बरामद किये गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने चोर का बाल काट दिया. और उसके मुंह पर कालीख चुना लगाकर तथा जूता का माला पहनाकर उसे पूरे मिर्जापुर गांव में घुमाया. रस्सी से बंधे और कालीख चुना पोते हुए चोर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

बाद में चोर को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया. ट्रक चालक ने उसे खलासी से भी हटा दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी मो सोनू ने चोरी की कई घटना को अंजाम दिया है. लोगों द्वारा चोर को अनोखी सजा दिये जाने की चर्चा क्षेत्र के चौक चौराहों पर हो रही है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना किसी भी ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं दिया गया है. जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा.

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय…

Related posts

Jokery Casino Bonus Codes Today No Deposit Required

Bihar Now

“सु”शासन राज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, दरभंगा में दबंगों का कहर, घर में घुसकर की हत्या, 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्या सच आएगा सामने ???…

Bihar Now

सुपौल में पुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने की लाखों की चोरी

Bihar Now