Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

भीषण सड़क हादसे में पिता सहित मासूम बच्ची की मौत,पत्नी की हालत नाज़ुक…

आरा – भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत नोनार मोड़ के समीप शनिवार की सुबह बस ने बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्री को रौंदा दिया।हादसे में पिता एवं पुत्री की मौत हो गई।जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।इसके बाद जख्मी पत्नी को इलाज के लिए पीरों पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मृतकों में हसन बाजार ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी लाल बाबू सिंह का 26 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश एवं उनकी डेढ़ वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी है।जबकि जख्मी महिला उनकी पत्नी मानती देवी है।बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने पत्नी व पुत्री के साथ बाइक से पत्नी का दवा कराने के लिए पीरो बाजार आये थे।जब वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने उन्हें रौंद दिया।जिसमें पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।मृतक पेशे से एक ट्रैक्टर चालक था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।इसके बाद पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है।जबकि चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की मां,पत्नी एवं परिवार के सभी सद्स्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘हमार जान महादेव’, हो गया वायरल…

Bihar Now

दिल्ली से मोतिहारी आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 35 घायल…

Bihar Now

Breaking : लालू यादव के हनुमान भोला यादव को मिली को कोर्ट से राहत, जेल से आएंगे बाहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो