Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी में भी दिखा ट्रेड यूनियनों की ओर से बंद का असर..

मधुबनी  में भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का व्यापक असर दिख रहा है। माकपा समेत कई संघ संगठनों के लोग एनएच 105 को जाम कर दिया है और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । ट्रेड यूनियनों के हड़ताल में इन लोगों की मुख्य मांगे है कि देश में महंगाई , भ्रष्टाचार, निजी करण, मजदूर के खिलाफ कानून बनाए जा रहे हैं इसके खिलाफ हड़ताल है। इसके साथ ही सीएए, एनपीआर और जेएनयू में हिंसक हमला के दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

स्थानीय कम्यूनिस्ट नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेएनयू में हमला किया गया इसके अलावा केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और गरीबों का लगातार शोषण किया जा रहा है । इस हड़ताल की वजह से जहां बाजार में दुकानें बंद हैं वहीं बैंक, सरकारी ऑफिस में भी ताले लटके हैं।

आलोक कुमार, बिहार नाउ, मधुबनी

Related posts

भारत बंद का दिख रहा व्यापक असर, सड़क पर लोग जमकर कर रहे नारेबाजी…

Bihar Now

केके पाठक ने सभी यूनिवर्सिटी के वीसी का रोका वेतनः बैंक अकाउंट फ्रीज; पूछा-काम में लापरवाही पर क्यों ना करवाएं FIR

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नए राज्यपाल से की मुलाकात, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन…

Bihar Now