Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

शादी का झांसा देकर युवती से 3 सालों तक यौन शोषण, पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पहुंची थाना तो आशिक को बुलाकर कराया शादी.

नवगछिया: नवगछिया अनुमण्डल अंतर्गत कदवा ओपी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है. जहां गोला टोला कदवा के एक प्रेमी युवक ने कदवा की युवती को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से यौन शोषण करता रहा. जब युवती तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो, युवक ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद पीड़ित युवती ने शनिवार को अपने मां के साथ कदवा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने दोनों प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तो परिजनों के दोनों ओर से बिना कोई आपत्ति लगाते हुए शादी के लिए सहमति दे दी. वही लड़का-लड़की भी एक दूसरे के लिए जीने मरने को तैयार थे जहां दोनों प्रेमी जोड़े ने स्वेच्छा से शादी करने को तैयार भी हो गए. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- दोनों प्रेमी जोड़े बालिक थे. लड़का-लड़की व दोनों के परिजनों द्वारा शादी करने को तैयार होने पर उन्हें बुढ़ानाथ मंदिर भागलपुर शादी के लिए भेज दिया गया है.

ज्ञात हो कि युवक ट्रैक्टर का ड्राइवर था और युवती मिलन चौक पर दुकान चलाती थी. जहां गुटखा खाने के दौरान दोनों में प्रेम हो जाने पर मिलने का सिलसिला लगातार चलता रहा था.

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

Nz Casino Roulette

Bihar Now

DM की अध्यक्षता में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की कार्यकारिणी समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर दिया गया बल…

Bihar Now

Popular Pokies With Welcome Bonus That Payout

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो