Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : इंतज़ार खत्म ! …. 16 साल बाद जेल से रिहा हुए आनंद मोहन… समर्थकों में जश्न का माहौल…

बी एन सिंह पप्पन, सीमांचल ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजाफ्यता आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बढ़ते विवाद व पटना हाईकोर्ट में रिहाई के खिलाफ दायर याचिका के बीच आनंद मोहन को गुरुवार अहले सुबह 5 बजे ही जेल से रिहा कर दिया गया हैं…

जानकारी के मुताबिक, आनंद मोहन की रिहाई के दौरान संभावित भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने आनंद मोहन को अहले सुबह ही रिहा कर दिया है.. रिहा करने के लिए तमाम कागजी प्रक्रिया को बुधवार रात को पूरा कर लिया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह आनंद मोहन को जेल से रिहा कर दिया गया है….

16 बाद जेल से रिहा हुए आनंद मोहन के समर्थक आज शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं.. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि सहरसा में तकरीबन 600 गाड़ियों के साथ आनंद मोहन शक्ति प्रदर्शन करेंगे .. हालांकि आनंद मोहन की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी इस मसले पर नहीं दी गई है…

बता दें कि 16 साल से जेल में बंद आनंद मोहन की रिहाई के लिए बिहार सरकार ने सरकारी नियमों में बदलाव कर दिया, जिसके तहत आनंद मोहन सहित 27 कैदियों की रिहाई हुई है…

आनंद मोहन की रिहाई को लेकर पीड़ित परिवार सहित कई राजनीतिक दल भी विरोध किए हैं.. साथ ही पटना हाईकोर्ट में रिहाई के खिलाफ PIL भी दायर किया गया है, जिसकी गुरुवार यानी आज सुनवाई होनी हे .. लेकिन सरकार व जेल प्रशासन ने बुधवार रात को ही पूरी कागजी प्रक्रिया करते हुए गुरुवार अहले सुबह ही आनंद मोहन को रिहा कर दिया…..

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

पटना में हो रही तेज बारिश, 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी ..

Bihar Now

मुख्यमंत्री जी, ये कैसा विरोध ?… पटना में जेडीयू का अनशन, दिल्ली के उद्घाटन समारोह में JDU सांसद की मौजूदगी ! ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो