Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सड़क किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ितों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत…

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाढ़ पीड़ित दो पशुपालक युवक की मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर ढाला एनएच 31 की है । मृतक की पहचान खगरिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ननकू मंडल टोला निवासी सावन यादव एवं अविनाश यादव के रूप में की गई है । दोनों ही मृतक आपस में चाचा भतीजा थे। बाद में आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रिफाइनरी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम को खाली करवाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

दरअसल इस बार आई अप्रत्याशित बाढ़ की वजह से दियारा इलाके में पूरी तरह पानी भर गया और पशुपालकों के लिए पशु चारे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इसी के बाद खगरिया जिले के ननकू मंडल टोला के दर्जनों पशुपालक अपनी-अपनी पशुओं को लेकर बेगूसराय जिले के विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए । पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से रेलवे के किनारे शरण लिए हुए पशुपालकों के लिए गड्ढे में पानी भर जाने के कारण एक बार फिर परेशानी सामने आने लगी। इसी के बाद दोनों मृतक अपनी अपनी भैंस को लेकर एनएच किनारे आ गए ।बीती रात जब दोनों ही पशुपालक अपनी भैंस को बांधकर सड़क किनारे सोए हुए थे इसी क्रम में एक ट्रक के बैक करने के दौरान दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई । हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को सुबह लगी और उसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
वरेंद्री

Related posts

Breaking : कोविड -19 (S.O.P) उल्लंघन मामले में भागलपुर के अस्पताल अधीक्षक पर कार्रवाई… निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने की कार्रवाई..

Bihar Now

पटना में वाहन जांच के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दारोगा समेत 2 जख्मी … स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

जेडीयू के नीतीश संवाद यात्रा के दौरान संजय झा का विपक्ष पर सियासी हमला, फरक्का संधि के मुद्दे पर घेरा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो