Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: “ICU” में है महागठबंधन, बिहार के हक में आज ले सकते हैं बड़ा फैसला – RLSP…

बिहार में चंद महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में नेताओं का सियासी पाला बदलने का दौर भी जारी है.. जीतन राम मांझी के बाहर अब आरएलएसपी यानी उपेंद्र कुशवाहा भी महागठबंधन से अपना रुख अलग कर सकते हैं.. इसी कड़ी में बिहार नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत में RLSP के राष्ट्रीय प्रधान सचिव माधव आनंद ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से ICU में है…

माधवानंद ने कहा कि आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है और इसमें हम लोग फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं…उन्होंने कहा कि बिहार की हक में जो भी बेहतर निर्णय होगा, वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हम लोग आज फैसला लेंगे…

माधव आनंद ने बताया कि चुनाव के अब चंद दिन बांकी है ऐसे में महागठबंधन की आरजेडी और कांग्रेस के बीच अभी तक कॉमन  प्रोग्राम के तहत कोई स्ट्राटिजी भी तैयार नहीं हुआ है.. ऐसे में महागठबंधन पूरी तरह से आईसीयू में है…. आईसीयू में रहकर कोई कैसे किसी राज्य का भला कर सकता है…राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने बिहार नाउ से बात करते हुए ये बातें कहीं हैं..

NDA के संपर्क में रहने के सवाल पर माधव आनंद ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल होता है..और इसमें किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होती है..ऐसे में हर दल के नेता के एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं..और हमलोग बिहार की हक में जो बेहतर होगा,वो फैसला लेंगे…

अभिषेक झा, एडिटर, बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking : क्रिकेट खेलने को लेकर चली गोली, एक युवक घायल…

Bihar Now

पटना में बॉयज हॉस्टल में लगी आगः पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर; AC में भी हुआ ब्लास्ट

Bihar Now

DMCH शराब कांड में शराबबंदी कानून के धाराओ के तहत मामला दर्ज, DSP ने कहा वीडियो फुटेज में शामिल चेहरे का सत्यापन कर की जाएगी पूछताछ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो