Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मनीष वर्मा ही होंगे नीतीश के बाद JDU में नंबर-2 ?… मनीष वर्मा को नीतीश कुमार ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव…

वर्मा ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की थी. जेडीयू में मनीष की एंट्री के बाद से ही इस बात के कयास थे कि पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

जेडीयू ने अब मनीष वर्मा की जिम्मेदारी का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मनीष वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मनीष वर्मा के नाम की चर्चा सीएम नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर भी होती रही है. मनीष वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब ये चर्चा और तेज हो गई है कि क्या जेडीयू में नीतीश कुमार के बाद मनीष ही नंबर-2 होंगे?

हाल ही में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में बैठक हुई थी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश के करीबी राज्यसभा सांसद संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ये चर्चा चल निकली थी कि क्या संजय झा पार्टी में नीतीश के बाद नंबर-2 होंगे? लेकिन अब मनीष वर्मा को दी गई इस जिम्मेदारी के बाद मनीष के नंबर-2 होने की बातें शुरू हो गई हैं.

ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि मनीष को आरसीपी सिंह की सारी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और वे आरसीपी की ही तर्ज पर काम करेंगे.

Related posts

Jokery Casino Bonus Codes Today No Deposit Required

Bihar Now

JDU के 13 प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम का ऐलान… उमेश कुशवाहा ने जारी किया लिस्ट…

Bihar Now

नीतीश कुमार ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से एक महीने में दूसरी बार मुलाकात… क्या बन गई बात ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो