Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा; महाराष्ट्र के विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने से समर्थकों पर नहीं पड़ेगा असर…

समस्तीपुर: महाराष्ट्र में कई दिनों से चल राजनीतिक हालात पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने का पार्टी समर्थकों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। एनसीपी के कुछ नेता अगर पार्टी को छोड़ दें, तो ऐसा नहीं है कि उनके समर्थक भी पार्टी को छोड़ देंगे। ये मेरा मानना है।

समस्तीपुर के पटोरी ब्लॉक में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हर राज्य की राजनीतिक स्थिति अलग है। बिहार के संदर्भ में जब महागठबंधन बना था, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर कोई सीधा प्रभाव पड़े ये जरूरी नहीं। महाराष्ट्र में जो हुआ वो वहां की स्पेसेफिक (विशेष) घटना है। ये सही है या गलत, इस पर महाराष्ट्र के लोगों को निर्णय लेना है।

बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी यानी अपनी ही पार्टी से अलग होकर वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने मौजूदा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली है। उनके साथ पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। अभी एनसीपी पार्टी पर कब्जा को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार और अजीत पवार एक-दूसरे पर कार्रवाई व बयानबाजी कर रहे हैं।

Related posts

चुनाव के ऐलान से पहले पटना में दौड़ी मेट्रो:अचानक सीट से उठकर बाहर का नजारा देखने लगे नीतीश; कल से कर पाएंगे सफर, जानिए किराया…

Bihar Now

बिहार में JDU से ज्यादा सीटें जीतेगी लोजपा, चिराग पासवान का दावा…

Bihar Now

बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह ने दर्ज की जीत, बीजेपी के मिथिलेश तिवारी को दिया मात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो