Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

महिला कालेज की छात्रा हुई उग्र घंटों काटी बबाल। प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर खत्म कराया आंदोलन।

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी: जिला मुख्यालय स्थित जे०एम०डी०पी०एल० महिला महाविद्यालय में तालाबंदी और सड़क जाम कर छात्राओं ने घंटों काटा बबाल। इस दौरान महिला महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कॉलेज में तालाबंदी किया और सड़क को जामकर जमकर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित छात्राओं को स्थानीय प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर आंदोलन खत्म कराया गया।

छात्राओं ने जे०एम०डी०पी०एल० महिला महाविद्यालय में किया तालाबंदी, जमकर काटा बबाल।

बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जे०एम०डी०पी०एल० महिला महाविद्यालय में तालाबंदी और सड़क जाम कर छात्राओं ने घंटों जमकर बबाल काटा। इस दौरान महिला महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कॉलेज के गेट में ताला लगा दिया। साथ ही छात्राओं ने सड़क पर बैठकर सड़क को जाम करके प्रदर्शन किया। छात्राओं का कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध सड़क जाम करके घंटों आक्रोश फूटता रहा। इस दौरान आक्रोशित छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वही छात्राओं ने कॉलेज कर्मी पर आरोप लगाया की कर्मी अवैध रूप से पैसा की मांग करते हैं।

छात्राएं कर रही थी नियमित रूप से वर्ग का संचालन की मांग। प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर खत्म कराया आंदोलन।

आक्रोशित छात्राओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि काँलेज मे पढ़ाई लिखाई का सही वातावरण नही है। यहां के छात्राओं को पठन पाठन को लेकर समुचित माहौल बनाने की निहायत आवश्यकता है। पढ़ाई के माहौल को समुचित करने की जरूरत को और छात्राओं के भविष्य को देखते हुए विना विलम्ब किए प्रशानिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है। छात्राओं ने एनएससी का वेरिफिकेशन, नियमित रूप से वर्ग का संचालन की भी मांग किया। आक्रोशित छात्राओं को स्थानीय प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर आंदोलन को खत्म कराया गया।

Related posts

Breaking: मोतिहारी में चली गोली, 6 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

UP में जीत, बिहार में जश्न.. रंग गुलाल के साथ मुंगेर बीजेपी नेताओं ने मनाया जीत का जश्न…

Bihar Now

🔴 BREAKING : 15 सीटों के लिए मान गए मुकेश सहनी. कल दरभंगा की गौरा बौराम सीट से करेंगे नामांकन, एक MLC सीट का भी वादा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो