Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

मुजफ्फरपुर : थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना शनिवार को सामने आयी है. गांव के ही दबंगों ने एक महादलित दंपती की निर्वस्त्र कर पिटाई की. जानकारी के अनुसार, महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी. बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सनी पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था. इसी विवाद को लेकर हमलावरों के साथ पहुंचे आरोपियों ने ब्रह्म

स्थान पर बैठे पीड़ितों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर चाकू से सिर पर हमला कर दिया. दर्द से कराहने पर दबंगों ने जमीन पर पटक दिया. वहीं, घटना की सूचना पर बचाने पहुंची पीड़ित की पत्नी को भी अर्धनग्न कर मारपीट किया गया. इस मारपीट की घटना में पीड़ित युवक ने दबंगों द्वारा मुंह में पेशाब

करने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित की शोर पर ग्रामीणों को आते देख सभी दबंग सभी के घर में आग लगाकर जलाकर मार देने की धमकी देकर भाग निकले. इस मामले में दंपती ने मनियारी थाने में गांव के ही दबंग पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार देवव्रत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अभियुक्तों पर लगे सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Related posts

“मोदी गए अब… 4 जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार”, लालू यादव का बड़ा बयान…

Bihar Now

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा !… मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रुम …

Bihar Now

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…. अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, दो हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो