Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मुंगेर में मौत पर बवाल , आक्रोशित लोगों ने SP लिपि सिंह के ऑफिस पर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…

इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां मौत पर बवाल शुरू हो गया है.. मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मौत पर बवाल मच रहा है.. जानकारी के मुताबिक आक्रोशित लोगों ने एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर पथराव किया है.. मौत से आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है…

आपकी आक्रोशित लोगों ने पुलिस को निशाना बनाने के साथ-साथ मौजूदा पत्रकार को भी निशाना बनाया है कई पत्रकारों को न्यूज़ कवर करने के दौरान चोटे आई है..कोतवाली थाने का घेराव कर रहे तमाम आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस फायरिंग से हुई मौत का जिम्मेदार कौन है ?….

आक्रोशित लोगों का कहना है कि आखिर पुलिस किस स्थिति में और क्यों प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग की.. जिस से निर्दोष लोगों की मौत हो गई है… इसी से नाराज लोगों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर पथराव कर रहे हैं..

पूरा मुंगेर इस वक्त आक्रोश की आग में जल रहा है..स्थिति अब और नियंत्रित होती नजर आ रही है हालांकि पुलिस अपनी तरफ से पूरी तरह मुस्तैद और स्थिति को नियंत्रण के लिए लगातार कोशिश कर रही है….

बता दे कि विजयदशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगा है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 घायल हैं.. कई पुलिसवाले भी घायल है.. इसी से लोग आक्रोशित हैं..

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

Exclusive : “हाथ” में ही रहा “लालटेन”… महागठबंधन में नहीं कोई टूट !…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार और पशुपति “चाचा” पर जमकर बरसे चिराग पासवान, कहा – शेर का बेटा हूं, सिद्धांतों से नहीं कर सकता समझौता….

Bihar Now

दरभंगा : ड्यूटी जाने के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से घायल अमीन, इलाज के दौरान मौत… अमीन संघ में शोक की लहर, कहा – सरकार के किसी नुमाइंदे के पास श्रद्धांजलि देने तक की फुर्सत नहीं….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो