Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री की सभी जिलों के डीएम व एसपी के साथ समीक्षा बैठक खत्म,दिए कई अहम निर्देश, होटलों में भी बन सकता है आइसोलेशन केंद्र ..

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें सूबे के तमाम जिलों के एसपी व डीएम के साथ उन्होंने तमाम मुद्दों पर चर्चा की.. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने कई अहम निर्देश भी तमाम जिलाधिकारियों को दिए हैं… नीतीश कुमार ने कहा की बाहर से आ रहे लोगों की अधिक से अधिक संख्या में जांच कराई जाए…

और नीतीश कुमार ने क्या क्या दिए अहम निर्देश: –

1.क्वरंटाइन केंद्रों पर आ रहे हैं नए लोगों को पुराने आवश्यक लोगों के साथ नहीं रखें उनके रहने की व्यवस्था करें…

2. सभी जिलों में आवश्यक सुविधाओं के साथ आइसोलेशन बर्ड्स की संख्या बढ़ाए सभी जिला अधिकारी इसका आंकलन कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई…

3. राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में सरकारी भवनों का निर्माण किया गया है वैसे सरकारी भवन जो कार्यरत नहीं है वह आइसोलेशन सेंटर बनाए जा सकते हैं इसके अलावा म्यूजिक व्यवसायिक भवनों एवं होटलों में भी आइसोलेशन केंद्र बनाए जा सकते हैं..

4. दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें करो संक्रमण से बचाव का यही सबसे बड़ा प्रभावी उपाय है..

5.नीतीश कुमार ने कहा हमें हमेशा लोगों के हित की चिंता रहती है कैसे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी नियंत्रित निगरानी जरूरी है…
6. लोगों को बाहर काफी कष्ट हुआ है बिहार के बाहर के अधिकांश निजी कंपनियां ने उनका ध्यान नहीं रखा हमारा कर्तव्य है कि हम उनका ध्यान रखें हमारी इच्छा है कि सभी को यही रोजगार मिले किसी को अकारण बाहर नहीं जाना पड़े…

7.स्वीकृत राशन कार्ड की प्रिंटिंग में तेजी लाएं तथा राशन कार्ड का वितरण भी प्रारंभ करें खाद आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सभी जिलाधिकारियों से बात कर खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण संबंधी प्रावधानों से उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराएं ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके…

8.विदेश से जो लोग आ रहे हैं उनकी क्वॉरेंटाइन की समुचित व्यवस्था किया जाए…
9.अधिकांश लोग बिहार के बाहर से वापस बिहार आ चुके हैं अभी भी जो लोग बाहर के बाहर राज्यों में फंसे हुए हैं उन्हें एक-दो दिनों में वापस बुलाने हेतु संबंधित राज्य से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें…

10.हम सिर्फ काम करने में विश्वास रखते हैं जो लोगों के हित में हैं वह काम हम पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं मेहनत के साथ कर रहे हैं…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन, कानून का राज कायम करने में सिर्फ सरकार की नहीं, न्यायपालिका की अहम भूमिका – सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

कांग्रेस पर “PK” का तंज, बोले- मैं 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता न कार्यक्रम दिखा…

Bihar Now

Big Breaking : नीतीश के करीबी मंत्री के साले के घर ED और IT की रेड, नीतीश कुमार और ललन सिंह के भी करीबी हैं कारु सिंह

Bihar Now