Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में होने वाली है लाखों बहाली…

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी नौकरी बांट रहे. आज मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पंचायती राज और सूचना प्रावैधिकी विभाग के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बहाली के बारे में बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि हम लोग तेजी से बहाली करने वाले हैं. आप लोगों को नजर आ जाएगा कि लाखों में बहाली होगी.

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दोनों विभाग पंचायती राज और सूचना प्रावैधिकी विभाग से सूचना आई थी नियुक्ति पत्र वितरण के लिए. हमने कहा कि 9 तारीख को एक साथ दोनों विभाग का वितरण कर देंगे. उस दिन तेजस्वी यादव का जन्मदिन है .इसलिए हमने 9 तारीख को चुना.यह बड़ी खुशी की बात है.

तेजस्वी यादव के जन्मदिन की वजह से हमने दोनों विभाग का एक साथ नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया. आज कुल 425 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया.

सीएम नीतीश ने अपने कार्यकाल में किये गए कामों का बखान किया. उन्होंने कहा कि अब हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रावधान किया गया है. साथ ही 40 पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रावधान किया गया है.

पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था. जब हम केंद्र में मंत्री थे तो हम जाते रहते थे बाहर . तब बाहर में बिहार के इंजीनियरिंग छात्र कितना मिल जाते थे. इसलिए हम लोगों ने सोचा.यहां पर हमने हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया है. कई तरह के संस्थानों की स्थापना की जा रही है. इंजीनियरिंग कॉलेजों में बहाली की भी जरूरत है. उसके लिए भी काम किया जा रहा है. इंजीनियरिंग कॉलेज में मात्र 337 स्थाई प्राध्यापक कार्यरत हैं. खाली पदों को भरने के लिए बीपीएससी से बहाली होनी है. 697 पदों के लिए इंटरव्यू चल रहा है..

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ठीक ही कहा है तेजी से नियुक्ति होनी चाहिए. अभी और तेजी से बहाली होने वाली है. चाहे डॉक्टर हो इंजीनियर हों या पुलिस के पद .जहां भी पद खाली है वहां पर तेजी से बहाली होगी .हम जितना से तेजी से चाहते हैं उतना तेजी से काम नहीं होता है. चीफ सेक्रेट्री तो पूरा भाषण दे रहे थे. हम तो वहीं कहे कि तेजी से बहाली करवाइए. आप जानते ही हैं कि हम लोग तेजी से बहाली करने वाले हैं. आप लोगों को नजर आ जाएगा कि लाखों में बहाली होगी.

नौकरी बांटने को लेकर बिहार सरकार की तरफ से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पंचायती राज एवं सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. हालांकि कार्यक्रम में सिर्फ सीएम और डिप्टी सीएम ने ही नियुक्ति पत्र बांटे, बाकी दोनों विभाग के मंत्रियों को मंच से नियुक्ति पत्र देने का अवसर नहीं मिला। पंचायती राज विभाग के मंत्री और सूचना प्रावैधिकी मंत्री भी मौजूद रहे.

Related posts

शेखपुरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में 30 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Australian Roulette Bets And Payouts

Bihar Now

Betway Live Casino Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो