Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलाई लामा से मिलने पहुंचे बोधगया, महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध को किया नमन, महाबोधी मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए 2 घंटे तक प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध…

गया –  नीतीश कुमार आज गुरुवार को तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मिलने बोधगया पहुंचे।मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान एयरपोर्ट से लेकर महाबोधी मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।एयरपोर्ट पर गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया।

वही एयरपोर्ट से दलाई लामा के प्रवास स्थल तिब्बत मॉनेस्ट्री पहुंचे।जहां दलाई लामा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।करीब आधे घण्टे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलाई लामा से बातचीत की।इस मौके पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत भी साथ में थे। मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार महाबोधी मंदिर पहुंचे । जहां गर्भ गृह में भगवान बुद्ध को नमन किया।

बता दे कि प्रत्येक साल पर्यटन सीजन में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बोधगया में प्रवास करते है। इस बार कालचक्र मैदान में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दलाई लामा प्रवचन देंगे।1 जनवरी को दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान उनके प्रवचन में शामिल होने के लिए कई देशों से हजारो बौद्ध श्रद्धालु तथा विदेशी पर्यटकों बोधगया पहुंचे है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर सुरक्षा को लेकर 2 घंटे तक महाबोधी मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। सीएम के आने से 1 घंटा पहले से हीं पर्यटको के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।सभी बौद्ध श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों को कतारबद्ध कराया गया। यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी यही कारण है की हर साल लाखों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु व पर्यटक यहां आकर पूजा,अर्चना और साधना करते है।

वही कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि बोधगया की धरती पर दलाई लामा जी आये हुए हैं मुख्यमंत्री उनसे आशीर्वाद लेने सर वर्ष आते हैं। दलाई लामा जी से पूरी दुनिया मे शांति का संदेश जाता है।

 

Related posts

बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, सक्षमता परीक्षा का आयोजन…

Bihar Now

Big Breaking : कांग्रेस ने दरभंगा के जाले प्रत्याशी का टिकट लिया वापस…

Bihar Now

ट्वीटर के जरिए तेजस्वी यादव पर तंज,” हवा में तीर चलाना तुमसे कोई सीखे तेजस्वी” !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो