Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित तमाम मंत्री रहे मौजूद…

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, 3 सुट, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गयी हैं।

उद्घाटन के पश्चात् अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आनेवाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अहले सुबह सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, हत्या कर सड़क पर फेंकने की आशंका, आरोपी पर कार्रवाई कब ?

Bihar Now

दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक युवक की मौत… गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है… आखिर हकीकत क्या है ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो